प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी मदन कौशिक कभी भी दे सकते हैं इस्तीफाखजान दास व महेंद्र भटृ प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में 

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तर्ज पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। नई दिल्ली में इसकी तैयारियां चल रही है जो अब लगभग अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुकी है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाएं लंबे समय से जारी है। लेकिन धामी के उपचुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं का मानना है कि 2024 के आम चुनाव से पूर्व संगठन में बदलाव के लिए यही उचित समय है जिसमें नए संगठन के पदाधिकारियों को काम करने का पर्याप्त समय मिल सके। अभी 2 दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के बाद भाजपा विधायक खजान दास का दिल्ली जाना और जेपी नड्डा तथा बीएल संतोष से उनकी मुलाकात को भी इसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजपुर विधायक खजान दास प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष भी हैं।उधर पूर्व विधायक चमोली महेंद्र भटृ जो इस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं, का भी इस समय दिल्ली में होना और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बीएल संतोष से मुलाकात करना यही बताता है कि प्रदेश भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है तथा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं जैसे कि अभी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हाईकमान द्वारा कभी भी उनके इस्तीफे की घोषणा की जा सकती है नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन इस दौर में खजान दास और महेंद्र के नामों की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।