जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,एक की मौत

उधमसिंह नगर। बाजपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो भाईयों के परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मामले के तहत, बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र निवासी गंगाराम सैनी और बलबीर सैनी चचेरे भाई हैं। दोनों ही परिवार के बीच भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह बलवीर सैनी और उसका बेटा विक्रम सैनी जमीन को खुर्द-बुर्द कर रहा था। इस दौरान गंगाराम की पत्नी भगवती देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों पिता-पुत्र ने भगवती देवी पर हमला बोल दिया। इसी बीच भगवती देवी के ससुर अंगन लाल सैनी शोर शराबा सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान बलबीर और विक्रम ने अंगन लाल पर भी हमला बोल दिया। इसमें अंगन लाल सैनी घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंचे गंगाराम और बेटे शक्ति सिंह मारपीट का विरोध किया। लेकिन आरोपियों ने शक्ति सिंह पर भी हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद घायल अंगन लाल और भगवती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर लाया गया। जहा डॉक्टर ने अंगल लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की स्थित को देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।