देहरादून
शंकराचार्य संदेश यात्रा लेकर स्वामी मुकुंदानंद गिरी महाराज डोईवाला पहुंचे। डोईवाला के सैनिक कॉलोनी स्थित डोईवाला तीर्थ संयोजक प्रमोद कपरूवाण शास्त्री जी द्वारा आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए दंडी स्वामी चैतन्य मुकुंदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गंगा माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की आवाज उठाना, गंगा के संरक्षण और सनातन परंपराओं को मजबूत करना है।
उन्होंने गाय माता को राष्ट्रमाता तथा उत्तराखंड में राज्यमाता घोषित करने की मांग सरकार से की।
इस अवसर पर दंडी स्वामी जी का पद पूजन कर फूल-मालाओं से अलंकृत कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।
डोईवाला तीर्थ संयोजक प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में ज्योतिष पीठ पर अलंकृत *शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज* गाय माता को राज्यमाता-राष्ट्रमाता, गंगा माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर बढ़ रहे पाप-अत्याचार, जगह-जगह खुल रही शराब की दुकानें, तीर्थ स्थलों के नजदीक खुलेआम हो रहा मांस का व्यापार देवभूमि की गरिमा को लगातार शर्मसार कर रहा है। सरकार तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने का काम करे।
शंकराचार्य संदेश यात्रा इसी उद्देश्य से निकाली जा रही है कि राज्य में सनातन संस्कृति का मजबूती से पालन हो, उत्तराखंड के देवालयों की गरिमा बनी रहे, उत्तराखंड में पर्यावरण का संरक्षण हो और सभी लोगों में भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्याप्त रहे।
*इस अवसर पर आचार्य सचिन उनियाल, मधुसूदन सुंदरियाल, आचार्य कांता प्रसाद कपरूवाण, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।*
*जारीकर्ता :*
*प्रमोद कपरूवाण शास्त्री*
*डोईवाला तीर्थ संयोजक*