9 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

रामनगर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई हंे।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी सुधीर कुमार निवासी दुर्गा पब्लिक विद्यालय जसपुर खुर्द काशीपुर, उधम सिंह नगर को 9 किलो 855 ग्राम गांजा के साथ कोटद्वार रोड रामनगर से गिरफ्तार किया गयां ं। साथ ही पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा संख्या ना18ब-8429 को भी सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसपुर से गांजा लाकर रामनगर में बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *