उत्तरकाशी में कैंटाबिल का नया स्टोर शुरू, फैशन प्रेमियों को मिलेगी पुरुषों के परिधानों की आकर्षक रेंज

उत्तरकाशी -देश के प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेलर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए उत्तरकाशी में नए स्टोर का शुभारंभ किया है। यह स्टोर ग्यानसू, गंगोत्री रोड, उत्तरकाशी, उत्तराखंड में स्थित है और 1661 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है। उत्तरकाशी में नए स्टोर की शुरुआत कंपनी की निरंतर विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
नए स्टोर में पुरुषों के लिए कैजुअल, पार्टी एवं फॉर्मल वियर की आधुनिक और आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए ट्रेंड के अनुरूप विभिन्न प्रकार की फैशन एक्सेसरीज भी पेश की गई हैं। कैंटाबिल का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक फैशन, बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन का व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने कहा, “हम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरुषों एवं एक्सेसरीज के लिए अपना नया एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करके बेहद उत्साहित हैं। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों से लगातार शानदार सराहना मिल रही है। श्री बंसल ने कहा कि हमारा नया स्टोर पुरुषों के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज पेश करेगा। देशभर में मजबूत उपस्थिति के साथ हम आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *