मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर पुल निर्माण किये जाने हेतु  ₹ 3.16 करोड़ की योजना,  जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी० लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किये जाने हेतु ₹ 15.30 करोड़ की योजना तथा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयुर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं0-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.05 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा एस०डी०आर०एफ० के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरुस्कार स्वरूप ₹ 05 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीपूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान किया केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत की दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत, तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।