अब जनप्रतिनिधि जाएंगे जनता के बीचः कौशिक

काशीपुर। भाजपा आगामी 15 जून से जनप्रतिनिधि जनता के बीच’ पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस आशय की जानकारी आज भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इन 15 दिनों में जनता के बीच रहकर कुछ समय बिताएंगे जिससे उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में हर एक जनप्रतिनिधि को 75 घंटे जनता के बीच रहना होगा। यानी औसतन 5 घंटे रोज। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच के अनुरूप सरकार वही करेगी जो जनता चाहती है। इससे जनप्रतिनिधियों को जनता के मन में किस विषय को लेकर क्या सोच है इसका पता भी सरकार को चल सकेगा। जिसके आधार पर सरकार योजनाएं बना सकेंगी।
उन्होंने चंपावत में मिली ऐतिहासिक जीत पर कहा कि अब जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। यह जीत बताती है कि जनता अब कांग्रेस मुक्त राज्य चाहती है। उन्होंने चार धाम यात्रा में फैली अव्यवस्थाओं से जुड़े सवालों पर कहा कि कोरोना के चलते दो साल यात्रा बंद रहने के कारण इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं जितने लोग पूरे सीजन में यात्रा पर आते थे उतने एक माह में चारों धामों में पहुंच चुके हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो लेकिन थोड़ा बहुत दिक्कत होना भी स्वाभाविक है।
गैरसैंण में सत्र ना कराने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि राज्य का अधिक प्रशासनिक अमला और सुरक्षाकर्मी चार धाम यात्रा में व्यस्त हैं जिसके कारण बजट सत्र गैरसैंण की बजाय अब देहरादून में ही कराने का फैसला लिया गया है अन्य कोई कारण नहीं है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकार इससे पहले भी जनता के द्वार जैसे अभियान चलाने और जनता दरबार लगाने जैसे काम करती रही है लेकिन उनका कोई खास फायदा जनता को नहीं मिल सका है। देखना होगा कि कभी गांव को गोद लेने का अभियान चलाने और सरकार जनता के द्वार जैसे स्लोगन देने वाली सरकार और उसके जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर कितना काम आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।