33 वर्षों की समाज सेवा को मिला वैश्विक सम्मान, अमेरिका की सीडर ब्रुक विश्वविद्यालय ने एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित।

 

 

देहरादून-  एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में संस्थान के माननीय निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष का यह समारोह पूरे एडिफाई परिवार के लिए ऐतिहासिक बन गया, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका की सीडर ब्रुक विश्वविद्यालय ने उन्हें शिक्षा में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कॉसा) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन्हें स्पेशल नीड वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं साहसिक शिक्षा के क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक समय तक किए गए अनुकरणीय सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. होलकर ने ‘मानव ‘ नामक स्वैच्छिक युवा संगठन की स्थापना कर देशभर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अनेक राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप आयोजित किए। इन अभियानों ने हजारों बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का संचार किया।

वर्ष 2015 में डॉ. होलकर ने क्लेमेंट टाउन कैंटोनमेंट के सहयोग से “तरंग” स्पेशल नीड स्कूल पहल की शुरुआत की। इस अभिनव प्रयास के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 150 से अधिक स्पेशल नीड विद्यार्थी इस पहल के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह परियोजना समावेशी शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुकी है।

समारोह में डॉ. होलकर के बचपन के मित्र, सहयोगी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, अभिभावक एवं एडिफाई परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ. पंकज होलकर का व्यक्तित्व शिक्षा, खेल और समाज सेवा का अद्भुत संगम है। वर्ष 1992 में वे एनसीसी सीनियर डिवीजन में “सी सर्टिफिकेट” प्राप्त किया एवं दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ शार्प शूटर रहे तथा राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी परगट सिंह उनके कोच रहे हैं।

वर्तमान में होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट के संरक्षण में संचालित एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून एक सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी विद्यालय है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। उनका जीवन दर्शन है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे विकसित करने और जीवन में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड़ ने माननीय एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर को मानद डॉक्टरेट उपाधि एवं जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल डॉ. होलकर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे एडिफाई परिवार, उत्तराखंड और भारत के शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. होलकर का जीवन सेवा, समर्पण, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है तथा उनका कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देता रहेगा।

समारोह का समापन केक कटिंग, सम्मान समारोह तथा सभी अतिथियों द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित करने के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. होलकर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा एवं समाज सेवा के इस प्रेरणादायी अभियान के निरंतर विस्तार का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।