एसडीएम के खिलाफ अभी और जांच बाकी-दुर्गेश्वर लाल

देहरादून। जनपद की पुरोला विधानसभा सीट पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी और विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच हुए विवाद में अब विधायक का बयान सामने आया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा है कि लंबे समय से एसडीएम सोहन सिंह सैनी के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं। जब वह विधायक बने तो एसडीएम ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई की है। इस पर दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी के खिलाफ और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल उन्हें पद से हटाया गया है लेकिन उनके द्वारा की गई अनियमितता और अनुशासनहीनता कि अभी लंबी कहानी है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से यह अधिकारी पुरोला के विकास में हमेशा रोड़ा बने। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई भी काम नहीं किया जा रहा था। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में इस अधिकारी के खिलाफ और भी कार्रवाई की जाएगी। सीमांत जिलों में इस तरह की गतिविधियों को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि उत्तराखंड के इस तरह के सीमांत इलाकों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी इस तरह से विकास के कार्यों में आड़े आते हैं, तो निश्चित तौर से क्षेत्र का नुकसान होता है। बता दें, पुरोला एसडीएम और बीजेपी विधायक के बीच विवाद चल रहा था। मामले में सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी। एसडीएम ने विधायक दुर्गेश्वर लाल पर जान से मारने की धमकी देने और छवि धूमिल करने सहित एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुरोला एसडीएम सोहन सिंह सैनी को कमिश्नर गढ़वाल ऑफिस अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।