कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कोटद्वार आगमन, “सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर” का हुआ उद्घाटन

*कोटद्वार।

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल के कोटद्वार-पाखरौ आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने संयुक्त रूप से “Souvenir Shops & Study Centre” का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष कोटद्वार क्षेत्र से जुड़ी वन विभाग संबंधी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार का वन क्षेत्र पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके समुचित विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विशेष रूप से कोटद्वार से जंगल सफारी को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा कोटद्वार की पहचान एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत होगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार वन संरक्षण एवं पर्यटन विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंत्री सुबोध उनियाल का कोटद्वार आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।