देहरादून- : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी के प्रदर्शन में रिफाइनरी संचालन की मजबूती, बाजार बिक्री में निरंतर वृद्धि, स्वस्थ रिफाइनिंग मार्जिन तथा वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रगति परिलक्षित होती है। यह प्रदर्शन कंपनी द्वारा उठाए गए विभिन्न रणनीतिक कदमों और टीम HPCL के मजबूत योगदान को भी दर्शाता है।
प्रमुख उपलब्धियां
· FY26 में स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 133% वृद्धि – ₹17,175 करोड़
· FY26 में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 168% वृद्धि – ₹18,047 करोड़
· FY26 में अब तक का सर्वाधिक रिफाइनरी थ्रूपुट 26.04 MMT, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.0% अधिक है
· FY26 में बिक्री मात्रा 51.45 MMT के साथ 3.3% की वृद्धि
· वित्तीय अनुशासन पर निरंतर फोकस के चलते स्टैंडअलोन डेट-इक्विटी अनुपात 31 मार्च 2025 के 1.38 से घटकर 31 मार्च 2026 को 0.80 हुआ
· FY26 में सकल रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) US$ 8.79 प्रति बैरल रहा
वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी ने FY26 में पिछले वर्ष की तुलना में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 133% की वृद्धि तथा Q4 FY26 में 46% की वृद्धि दर्ज की।
ऑपरेशंस से राजस्व
· FY26: ₹4,78,543 करोड़ (FY25: ₹4,66,346 करोड़)
· Q4 FY26: ₹1,23,602 करोड़ (Q4 FY25: ₹1,18,334 करोड़)
सकल रिफाइनिंग मार्जिन (GRM)
· FY26: US$ 8.79 प्रति बैरल (FY25: US$ 5.74 प्रति बैरल)
· Q4 FY26: US$ 14.27 प्रति बैरल (Q4 FY25: US$ 8.44 प्रति बैरल)
स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT)
· FY26: ₹17,175 करोड़ (FY25: ₹7,365 करोड़)
· Q4 FY26: ₹4,902 करोड़ (Q4 FY25: ₹3,355 करोड़)
कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT)
· FY26: ₹18,047 करोड़ (FY25: ₹6,736 करोड़)
· Q4 FY26: ₹6,065 करोड़ (Q4 FY25: ₹3,415 करोड़)
लाभांश
कंपनी के निदेशक मंडल ने FY 2025-26 के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹19.25 के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जिसे वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद लागू किया जाएगा। यह लाभांश FY 2025-26 के लिए पूर्व में दिए गए ₹5 प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त होगा।
परिचालन प्रदर्शन
रिफाइनिंग प्रदर्शन
· FY26 में रिफाइनरियों ने 26.04 MMT का अब तक का सर्वाधिक क्रूड थ्रूपुट दर्ज किया, जो FY25 के 25.27 MMT की तुलना में 3.0% अधिक है।
· FY26 में रिफाइनरियों ने 75.8% का अब तक का सर्वाधिक डिस्टिलेट यील्ड भी हासिल किया।
विशाख रिफाइनरी
· FY26 में 16.04 MMT का सर्वाधिक क्रूड थ्रूपुट दर्ज किया
· 107% क्षमता पर संचालन किया
· 74.5% का सर्वाधिक डिस्टिलेट यील्ड दर्ज किया
मुंबई रिफाइनरी
· FY26 में 10.00 MMT का सर्वाधिक क्रूड थ्रूपुट दर्ज किया
· 105% क्षमता पर संचालन किया
Q4 FY26 रिफाइनरी प्रदर्शन
· कुल क्रूड थ्रूपुट: 6.43 MMT
विशाख रिफाइनरी
· 3.89 MMT क्रूड थ्रूपुट
· 105% क्षमता पर संचालन
मुंबई रिफाइनरी
2.54 MMT क्रूड थ्रूपुट
109% क्षमता पर संचालन
तिमाही के दौरान रिफाइनरियों ने 4 नए ग्रेड के क्रूड ऑयल प्रोसेस किए, जिससे वर्ष में प्रोसेस किए गए कुल ग्रेड की संख्या 52 हो गई।
मार्केटिंग और बिक्री प्रदर्शन
बिक्री मात्रा
· FY26 कुल बिक्री (निर्यात सहित): 51.45 MMT (3.3% वृद्धि)
· घरेलू बिक्री वृद्धि: 2.6%
· पेट्रोल (MS) और डीजल (HSD) की संयुक्त बिक्री: 31.06 MMT (2.4% वृद्धि)
· कुल LPG बिक्री: 9.41 MMT (5.2% वृद्धि)
· पाइपलाइन थ्रूपुट: 25.54 MMT
Q4 FY26 बिक्री प्रदर्शन
· कुल बिक्री (निर्यात सहित): 13.0 MMT (2.4% वृद्धि)
· घरेलू बिक्री वृद्धि: 2.7%
· पेट्रोल और डीजल की संयुक्त बिक्री: 7.83 MMT (3.3% वृद्धि)
· कुल LPG बिक्री: 2.29 MMT
· पाइपलाइन थ्रूपुट: 6.48 MMT
रणनीतिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
· Q4 FY26 में कैपेक्स: ₹4,611 करोड़
· FY26 कुल कैपेक्स: ₹15,705 करोड़
यह निवेश रिफाइनिंग एवं मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, अतिरिक्त क्षमता निर्माण, नए बिजनेस लाइनों और परिचालन दक्षता सुधार पर केंद्रित रहा।
HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL)
फरवरी 2026 में CDU-VDU में क्रूड कट-इन प्रारंभ; ट्रायल रन के दौरान 176 TMT क्रूड प्रोसेस किया गया
HRRL और JDVVNL के बीच 350 MW का पावर परचेज एग्रीमेंट साइन हुआ
PFCC, DHDT और MS ब्लॉक यूनिट्स की कमीशनिंग प्रगति पर
तिमाही के दौरान क्रूड (Mangla, AMPL) और LPG की प्राप्ति टैंकों एवं बुलेट्स में हुई
20 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी के CDU में आग लगने की घटना हुई थी। आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। किसी भी व्यक्ति की जान या चोट की सूचना नहीं है। रिस्टोरेशन कार्य जारी है और रिफाइनरी की कमीशनिंग प्रक्रिया अगले कुछ सप्ताह में पुनः प्रारंभ होगी।
तिमाही के दौरान असम के दिनजान एयरपोर्ट पर HP एविएशन रिफ्यूलिंग सुविधा शुरू की गई, जिससे कुल ASF संख्या 59 हो गई।
नेटवर्क विस्तार और पहुंच
· Q4 में 526 नए रिटेल आउटलेट्स शुरू किए गए (कुल: 25,098)
· Q4 में 1 नया LPG डिस्ट्रीब्यूटर जोड़ा गया (कुल: 6,389)
CGD नेटवर्क विस्तार
· 160 इंच-किमी स्टील पाइपलाइन बिछाई गई (कुल: 14,939 इंच-किमी)
· 130 किमी MDPE पाइपलाइन बिछाई गई (कुल: 7,706 किमी)
नई पहल, प्रोजेक्ट समृद्धि
· FY26 में EBITDA सुधार कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट समृद्धि’ के तहत ₹1,691 करोड़ का लाभ अर्जित किया गया
HP Green R&D Centre
· 31 मार्च 2026 तक कुल 779 पेटेंट फाइल किए गए
· इनमें से 312 पेटेंट मंजूर हुए
LNG समझौता
· HPCL ने ADNOC Gas की सहायक कंपनी Abu Dhabi Gas Liquefaction Company (ALNG) के साथ 10 वर्ष की अवधि के लिए LNG खरीद समझौता किया
स्थिरता और ऊर्जा परिवर्तन
नवीकरणीय ऊर्जा
· SATAT योजना के तहत Q4 में 1 CBG प्लांट जोड़ा गया, जिससे कुल संख्या 18 हुई
रिटेल एनर्जी ट्रांजिशन (Q4 FY26)
· 75 नए CNG आउटलेट्स जोड़े गए (कुल: 2,253)
· 829 नए सोलराइज्ड रिटेल आउटलेट्स जोड़े गए (कुल: 23,824)
· 95% आउटलेट्स अब नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित हैं
साझेदारियां और सहयोग
UltraTech Cement और Castrol के साथ उपयोग किए गए तेल के संग्रह, रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और Re-refined Base Oil (RRBO) उपयोग हेतु MoU साइन किया गया
Wings India 2026 में HP Aviation और Akasa Air के बीच Sustainable Aviation Fuel (SAF) सहयोग हेतु MoU साइन हुआ
India Energy Week 2026 में HPCL और OCIOR Green Fuels Pvt. Ltd के बीच Green Hydrogen Purchase Agreement (GHPA) साइन हुआ
Indian Gas Exchange (IGX) के साथ Regas Capacity Listing हेतु समझौता किया गया
Shell Energy India Pvt. Ltd के साथ LNG मार्केटिंग और टर्मिनल स्वैपिंग हेतु सहयोग समझौता किया गया