तीर्थयात्रियों की बस सुरक्षा दीवार से टकराई, कई घायल

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास केदारनाथ धाम दर्शन से लौट रहे यात्रियों से भरी बस सुरक्षा दीवार से टकरा गई। हादसे में बस चालक बेहोश हो गया। जबकि कई यात्री घायल हो गए। बस में चालक समेत 28 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
शनिवार सुबह 10 बजे के करीब रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास एक बस  दीवार से टकरा गई। घटना के बाद चालक जहां बेहोश हो गया, वहीं कुछ यात्री घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और चौकी प्रभारी तिलवाड़ा सतेन्द्र नेगी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वाहन चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर बेहाशी की हालत में है और बस में सवार यात्री डरे सहमे बैठे हैं और कुछ बाहर खड़े हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन के माध्यम से वाहन चालक के साथ ही अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया। बस यात्रियों ने बताया कि वे लोग राजस्थान से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आये हुए हैं और केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद अब बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल 28 लोग सवार थे। चौकी प्रभारी तिलवाड़ा के नेतृत्व में सभी यात्रियों को फिलहाल नजदीकी होटलों में ठहराया गया है। इन सभी यात्रियों को बदरीनाथ धाम भिजवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।