बारिश बर्फबारी रुकी तो 18 घंटे बाद केदारनाथ यात्रा शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ चोटियां बर्फ से घिर गई हैं। मंदिर के चारों तरफ पहाड़ियों में सफेद बर्फ की चादर बिछ चुकी है। वहीं, मंदिर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारपुरी में श्रद्धालु ठंड से ठिठुर रहे हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग में भी ठंड बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं 18 घंटे बाद बारिश और बर्फबारी रुकने पर केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के पड़ावों से 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बुधवार सुबह 6 बजे केदारनाथ के लिए रवाना हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार और मंगलवार दो दिन जमकर बारिश हुई। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद दोनों ही दिन केदारनाथ यात्रा को सोनप्रयाग में रोकना पड़ा। इसके अलावा फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं भी अस्थायी रूप से निलंबित करनी पड़ी थी। फिलहाल पैदल यात्रा के साथ ही हेली सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई है। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शाम 6 बजे तक 3,20, 833 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 24 मई की रात तक 9,69,610 तीर्थ यात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।