अस्पताल से  पांच दिन पहले गायब हुए मरीज का नही लगा कोई सुराग

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल से 5 दिन पहले गायब मरीज का अब तक पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है। मरीज के गायब होने से परिजन खासे परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस शख्स को ढूंढने में नाकाम साबित  हो रही है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर भी मरीज की देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मामले के अनुसार 14 मई भटवाड़ी ब्लॉक के झाला गांव ‌निवासी बचन लाल (55) को उसके परिजनों ने छाती में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से अगले दिन 15 मई रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपना सामान लेकर कहीं निकल गया। 16 मई को परिजनों को उसका सामान जिला अस्पताल से करीब 500 मीटर दूर उजेली क्षेत्र से बरामद हुआ। बचन लाल की बहन नौमी देवी ने बताया कि उजेली क्षेत्र से उसके कपड़े, पर्स, तकिया व बिस्तर मिला है। इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। मरीज के पास दो मोबाइल फोन भी हैं, जो कि ‌स्विच ऑफ आ रहे हैं। परिजन नौमी देवी ने बताया कि मरीज का पता लगाने के लिए हर रोज अस्पताल और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते परिजन खासे चिंतित हैं और घर परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन भी मामले में पल्ला झाड़ रहा है। वहीं, सीएमएस एसडी सकलानी ने बताया कि मरीज अस्पताल से घबराहट होने का बहाना बनाकर वार्ड से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति बाहर जाते हुए देखा गया है। उत्तरकाशी थाने के एसओ कमल कुमार लुंठी ने बताया कि व्यक्ति की तलाश में बीते दिन एसडीआरफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला. पुलिस व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।