देर रात आए अंधड़ में  दीवार के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत

बाजपुर। सोमवार देर रात अंधड़ के दौरान घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।सूचना के बाद राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार यूसुफ अली ने जांच पड़ताल कर स्वजनों के बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बाजपुर के ग्राम पंचायत संतोषपुर के अंतर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा सानी में सोमवार की देर रात आए आंधी तूफान से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। बताया जाता है कि अंधड़ आने के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग चरन सिंह कमरे में चारपाई पर बैठे थे। इसी बीच अचानक कमरे की दीवार भरभराकर कमरे के अंदर की ओर गिर गई, हादसे में चरन सिंह दीवार के नीचे दब गए। उनकी चीखपुकार सुनकर पास ही झोपड़ी में मौजूद बेटा भुवन सिंह व अन्य स्वजन दौड़कर पहुंच गए।शोरशराबा हुआ तो आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने मलबा बुजुर्ग को मलवे से बाहर निकाला तथा चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह तहसीलदार यूसुफ अली भी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही स्वजनों के बयान दर्ज किए। जानकारी मिलने पर बरहैनी चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।