वकील निकला नशे का सौदागर, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने े रायपुर थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे के वकील है। आरोपी के पास सेे बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।  एसटीएफ के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थो को स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचा करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम लाल प्रभात भारती है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि थोड़े समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में वो नशा तस्करी का ये काम करने लगा था। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को आरोपी के पास से प्रतिबंधिति 300 नशीली गोलियां और 772 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने बताया कि आरोपी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले से नशे की गोलियां और इंजेक्शन मंगवाता था, जिसे वो देहरादून में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचता था। आरोपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में वकालत भी करता है। आरोपी का रायपुर थाना क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी में आलीशान मकान है। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा था। घर से भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले थे. आरोपी के पास से 20 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है, जो उसने नशीले पदार्थ बेचकर कमाई थी। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।