सीएम की हार का अनौखा प्रायश्चितःग्रामीणों ने ली सांकेतिक जल समाधि

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से एक अनोखी तस्वीर सामने आई। विधानसभा चुनाव में धामी के हार जाने का प्रायश्चित करते हुए ग्रामीण दिखे। असल में, इन ग्रामीणों के मकान और खेत आदि डैम के डूब क्षेत्र में आ रहे हैं और इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से नोटिस मिल चुका है इसलिए ये धामी सरकार से मदद मांगने के लिए जल समाधि लेते दिखे। इस मामले में सीएम धामी ने इन ग्रामीणों से फोन पर बात करते हुए कहा कि जो हुआ, सो हुआ. सरकार उनकी मदद करेगी.।
असल में इन ग्रामीणों का कहना था कि उनकी वजह से धामी जीत नहीं सके, इस बात का उन्हें दुख है। इसलिए उन्होंने प्रायश्चित के रूप में सांकेतिक जल समाधि ली। खटीमा बगुलिया मेलाघाट बाइस पुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस सांकेतिक जल समाधि में आठ गांवों ऊंची बगुलिया, सिसैया, बंधा, मेलाघाट, खेलड़िया, ख़ैरानी, झाउपरसा के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए, जिनमें महिलाए भी शामिल थीं। सभी ने शारदा सागर डैम क्षेत्र में जल भराव रोकने और जमीन के मालिकाना हक की मांग मुख्यमंत्री से की।
इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर धामी ने ग्रामीणों से फोन पर बात की और जल समाधि कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की। धामी ने फोन पर इन ग्रामीणों से कहा कि चुनाव परिणाम जो भी रहा, वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ हैं। शारदा सागर बंधा क्षेत्र की जो जमीन यूपी सरकार के अधीन है, उसको लेकर बीच का रास्ता निकालने की बात धामी ने कही। मुख्यमंत्री से फोन पर आश्वासन मिलने के बाद 8 गावों के लोग नदी से बाहर आ गए। असल में, बंधा क्षेत्र की ज्यादातर ज़मीन शारदा डैम और यूपी क्षेत्र में आती है। यूपी सरकार ने दो परिवारों को ज़मीन खाली करने का नोटिस दिया है। ऐसे में ग्रामीण मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उम्मीद लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।