देहरादून। हरिद्वार में गंगा घाटों पर कुछ युवतियां बाहर से आकर मर्यादा लांग रही हैं, प्रतिबंधित हर की पौड़ी पर भी वह डांस करते हुए रील बनाने से गुरेज नहीं कर रही हैं, वहीं गंगा सभा के पुरोहित एवं गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित ने इसकी निंदा की है और जल्द कार्रवाई की बात भी कही है, आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों पहले यह युवती दिल्ली में भी विवादों में रह चुकी है, जहां यह सार्वजनिक तौर पर अमर्यादित डांस करती कर रही थी जिसके बाद लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया था।
ऐसे डांस के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं जिसमें पुलिस कार्रवाई करते हुए दिखाई दी थी देखना होगा कि पुलिस इस युवती पर क्या एक्शन लेती हुई दिखाई देगी