उपचुनाव आते ही कांग्रेस- भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अब भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। जहां कांग्रेस के विधायक व खटीमा सीट से मुख्यमंत्री धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी ने सीएम पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। वहीं, इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ रह नहीं गया है। उनको पता है कि चंपावत उपचुनाव  में भी उन्हें विधानसभा चुनाव 2022 की तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा। जिसको लेकर कांग्रेस में अब बौखलाहट है और अब वह आरोप लगाकर अपना दिल हल्का कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के डेढ़ माह के कार्यकाल में उत्तराखंड में जो विकास कार्य हुए हैं, वह ऐतिहासिक हैं। आज प्रदेश की जनता जानती है कि धामी के कार्यकाल में प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए कार्य हुए हैं और यही कारण रहा कि उनकी खटीमा में हार के बाद भी जनता मांग करती रही कि पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके साथ ही चौहान ने कहा कि सीएम धामी भारी मतों से चंपावत सीट से विजय हासिल करेंगे और कांग्रेस ने इस चुनाव में लड़कर मात्र अपना समय बर्बाद कर रही है। क्योंकि प्रदेश की जनता जानती है कि अब कांग्रेस मात्र एक डूबता हुआ जहाज है।मनवीर चौहान ने कहा कि चंपावत से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हिमेश खर्कवाल पहले ही मैदान छोड़ चुके हैं। वहीं, अब अगर कोई भी प्रत्याशी मैदान में आ जाए, तो भाजपा और मुख्यमंत्री की जीत पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। इसके साथ ही चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा से सनातन धर्म का पालन करती रही है। कांग्रेस मात्र मुख्यमंत्री के केदारनाथ दौरे के दौरान आई फोटो को एजेंडे के तौर पर प्रयोग कर रही है जबकि, केदारनाथ आपदा के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जूतों पहनकर ही मंदिर परिसर में ही चले गए थे। कांग्रेस मात्र अब आरोप ही लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।