बदरी-केदार के जयकारों के साथ ऋषिकेश से रवाना हुई यात्री बसें

ऋषिकेश। जय बदरी विशाल, हर-हर महादेव व जय मां गंगे के जयघोष के साथ उत्तराखंड हिमालय की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का सोमवार को श्रीगणेश हो गया है। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न बसों के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए।
कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। सोमवार को परिवहन व्यवसायियों की ओर से आयोजित चारधाम यात्रा महोत्सव के तहत बस टर्मिनल कंपाउंड से चारधाम यात्रा के लिए बसों को रवाना किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पालिकाध्यक्ष अनीता ममगाईं व महामंडलेश्वर डा. स्वामी रामेश्वर दास महाराज ने बसों को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया।इससे पूर्व कार्यक्रम में तीर्थ यात्रियों तथा परिवहन व्यवसायियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सबसे अहम यात्रा है। कोरोना महामारी के दुखद दौर के बाद चारधाम यात्रा आरंभ होना और यात्रा के प्रति तीर्थ यात्रियों का अपार उत्साह सुखद है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने समुचित व्यवस्थाएं की हैं।उन्होंने यात्रियों से तीर्थस्थलों की मर्यादा व गरिमा को बनाए रखने की अपील की। महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि वर्षों से हम अतिथि देवो भावरू की परंपरा के साथ तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते आएं हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकें। कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों तक चारधाम यात्रा ठप रही, जिसका बड़ा असर उत्तराखंड के परिवहन व्यवयायियों पर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।