हरिद्वार
चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है और इसके लिए धर्मनगरी हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की स्थापना की गई है जिसमें आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गये है पहले दिन सुबह से ही पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था यहां पर पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर तैयार किए गए हैं जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं पहले दिन ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 1000 का स्लॉट आवंटित हुआ है आगे जिस तरह से सरकार के निर्देश होंगे उसके अनुसार स्लॉट का आवंटन किया जाएगा, साथ ही यहां पर होल्डिंग एरिया,टॉयलेट, बैठने के लिए जर्मन हेंगर टेंट भी डेवलप किए गए हैं ताकि यात्रियों को उनमें रोका जा सके।
पंजीकरण करने के लिए आए यात्रियों का कहना है कि पंजीकरण की जो व्यवस्था की गई है यहां पर बहुत अच्छी की गई है पंजीकरण शुरू हो चुका है और हम दो धाम ओर चारों धाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं इसके लिए पंजीकरण कराने आए हैं जिन यात्रियों का पंजीकरण हो गया है वह भी मान रहे हैं कि जो यहां पर सुविधा पंजीकरण केंद्र पर की गई है वह बहुत अच्छी है उत्तराखंड सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। समय के साथ पंजीकरण हो रहे है ज्यादा देर लाइन में नही लगना पढ़ रहा है।