राजपुर रोड पर बेकरी में लगी भीषण आग

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर रोड पर स्थित एक बेकरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों  ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है, साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
शनिवार सुबह दमकल विभाग को राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग की सूचना मिलनी। जिसके बाद दमकल विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में लगी, बड़ी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर आग ना पकड़ लें, इसके लिए दमकल के चालक सुनील ने सबसे पहले सिलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर अग्निशमन अधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।