यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों पर बरसे महाराज

देहरादून। 3 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर भले ही सरकार अति उत्साहित हो लेकिन इस यात्रा की तैयारियों को लेकर आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर आगबबूला दिखे।
पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जमकर लताड़ा। उन्होंने खुद ही कई सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यात्रा मार्गों पर टॉयलेट की व्यवस्था की गई है? उन्होंने कहा कि वह खुद इन यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर चुके हैं कहीं भी शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने यात्रा मार्गों पर लगने वाले जाम से निपटने की तैयारियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह खुद दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जबकि अभी तो चारधाम यात्रा शुरू भी नहीं हुई जब यात्रा शुरू होगी तब क्या होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वाहनों के पार्किंग और पथ प्रकाश तक की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानियां होंगी ही।
उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर बने भूस्खलन जोन में सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्गों पर पेयजल व्यवस्था भी ठीक न होने की बात कही। पर्यटन मंत्री ने सीधेकृसीधे जीएमवीएन के एमडी से पूछा कि हेली सेवा के लिए होने वाली ब्लैक मेलिंग को रोकने के लिए उन्होंने क्या किया है। इस पर एमडी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की बात कही गई तो मंत्री ने कहा कि यह तो मैं भी जानता हूं लेकिन टिकटों की ब्लैक मेलिंग होती है यह भी सच है। उन्होंने कहा कि इसे प्रभावी ढंग से रोका जाए। उन्होंने हेली सेवा में लगे कर्मचारियों के वेरिफिकेशन न करवाए जाने पर भी पूछा कि आखिर उनका वेरिफिकेशन कब होगा।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज इस समीक्षा बैठक में चारधाम यात्रा की जमीनी सच्चाई की हकीकत खुद खोलते नजर आए। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सतपाल महाराज ने अधिकारियों से भले ही नाराजगी जताई हो और खुद ही यह कहा हो कि इस तरह की व्यवस्थाओं में हम कैसे सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा की बात कर सकते हैं। लेकिन अधिकारियों पर उनकी इस नाराजगी का कोई असर होगा इसकी उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।