जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु ’’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के सफल संचालन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु ’’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के सफल संचालन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी ने बताया कि  जनपद में दिनांक 24 अप्रैल से 01 मई, 2022 तक ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी‘ अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन और बैंको की संयुक्त भागीदारी रहेगी। इस अभियान के तहत शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों, जिन्हें किसान क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हुआ है, ऐसे शत-प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि केसीसी कम समय (शॉर्ट टर्म) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है। केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है। यह ऋण किसानों को मुख्यतः फसल की बुआई, बीज, खाद, चारा एवं फसल बीमा में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है। इसमें    कृषकों के लिये 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर है, लेकिन अगर किसान समय-सीमा में ऋण चुकाता है तो केंद्र सरकार द्वारा ब्याज में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है। इसमें पारंपरिक केसीसी के अलावा डेयरी एवं मत्स्य पालन केसीसी को भी शामिल किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेवाई, अटल पेंशन योजना आदि के तहत भी सभी पात्र किसानों को जोड़ा जाएगा।
इस अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी लिये जाने पर अधिकारियों ने बताया कि इसके के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 24 अप्रैल को जिले के सभी ब्लॉकों की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त ग्राम सभाओं के एजेण्डा में पीएम किसान योजना अंतर्गत हितग्रहियों को किसान क्रेडिट जारी करने का विषय भी शामिल करने को कहा गया है। ग्राम सभाओं में पटवारी, कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारी, पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे। कृषि विभाग का मैदानी अमला भी अपने क्षेत्र के ऐसे किसान जिन्होंने केसीसी का लाभ प्राप्त नहीं किया है, उनसे सम्पर्क कर अभियान अंतर्गत योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस अभियान के संबंध में भारत सरकार के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश का कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मतस्य विभाग, एलडीएम, डीडीएम नाबार्ड व बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।