जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय से सोमवार को कलक्ट्रेट में आम जनता ने अपनी-अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में मुलाकात की।

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय से सोमवार को कलक्ट्रेट में आम जनता ने अपनी-अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में मुलाकात की।
जिलाधिकारी को ज्वालापुर निवासी श्री अनवर ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र मुझे बार-बार घर से बाहर करने की धमकी देते रहता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण की जांच करने को कहा है। इसी प्रकार श्री महिपाल सिंह, ग्राम मोहम्मदपुर ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बहदराबाद में टेण्टर निविदा विज्ञापन की जांच करने की प्रार्थना की। इस पर जिलाधिकारी ने डीडीओ हरिद्वार को जांच कर एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
श्री विनय शंकर पाण्डेय को सुश्री भारती सहगल, आवास विकास कॉलोनी ने बताया कि श्रीमती शोभना कश्यप पत्नी श्री विनोद कश्यप द्वारा आवास विकास कालोनी की तरफ अवैध रूप से दीवार खड़ी कर गेट लगाकर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव एचआरडी0ए0 को प्रकरण की जांच करने के निर्देश देते हुये रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
ग्राम हस्तमौली व ग्राम प्रहलादपुर तहसील लक्सर के किसानों ने जिलाधिकारी को सोलानी नदी के तटबन्ध बनाते समय कई पेड़ तटबन्ध में आ गये थे, जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने ई0ई0 सिंचाई विभाग को मुआवजा क्यों नहीं मिला, के सम्बन्ध में अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। प्रार्थी गेंदा, रहमतपुर रूड़की ने नदी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने एएसडीएम रूड़की को इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।