आप ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट,18 प्रत्याशियों के और नाम हुए फाईनल,अब तक कुल 42 प्रत्याशी फाइनल

 

देहरादून।आज आप पार्टी ने अपने विधानसभा चुनावों के दूसरे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी । इस दूसरी लिस्ट में 18 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह दूसरी लिस्ट जारी की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से भी साझा की।

उन्होंने बताया कि आप की दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशी गढवाल से और सात प्रत्याशी कुंमाउ से फाईनल किए गए हैं।

उन्होंने नाम जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने गुड्डू लाल – थराली(एस सी),सुमंत तिवारी – केदारनाथ, अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी, नवीन पिरशाली – रायपुर,रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट, त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी, राजू मौर्य – डोईवाला, ममता सिंह – ज्वालापुर(एस सी) मनोरमा त्यागी – खानपुर, गजेंद्र चौहान – श्रीनगर, अरविंद वर्मा – कोटद्वार , नारायण सुराड़ी – धारचूला,. प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट, तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर, सागर पांडेय – भीमताल , डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (एस सी), जरनैल सिंह काली – गदरपुर, कुलवन्त सिंह (किच्छा) से आप के प्रत्याशी बनाए।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने अन्य पार्टियों से पहले ही अपने कुल 42 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। ये सभी उम्मीदवार जनता के बीच आप पार्टी की नीतियों और गांरटी के बारे में जनता को बताएंगे और आप पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। उन्होेंने बताया कि आप पार्टी की दस्तक के बाद से ही जहां विरोधियों को अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है तो दूसरी ओर जनता लगातार आप पार्टी की नीतियों और गारंटी से जुड रही है । अब तक लाखों लोग आप पार्टी की गारंटियों से जुडकर अपना पंजीकरण भी करवा चुके हैं। उन्होने कहा कि आम जनता ही पार्टी का चेहरा हैं और बीजेपी कांग्रेस से अलग यहां चेहरों की मारामारी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अब जनता बदलाव चाह रही है और आप पार्टी एक सशक्त विकल्प बनकर जनता के बीच उभर चुकी है। आप प्रभारी ने इसके साथ ही सभी नए घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी और सभी को चुनाव में जी जान से जुटने के लिए कहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।