भगवान महावीर जैन की जंयति पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

देहरादून। भगवान महावीर जैन  की जयंति को प्रदेश की राजधानी दून में पूरे हर्सोलास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो कि  गुरूवार को शोभा यात्रा दिगंबर जैन भवन से सहारनपुर चौक की ओर जाने प्रस्थान की। शोभायात्रा के साथ-साथ यातायात को भी संचालित किया गया।. शोभा यात्रा में अधिक भीड़ होने पर यातायात को प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं, शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों को सामान्य कर दिया गया। .शोभायात्रा के राजा रोड कट पर पहुंचने से पहले रेलवे गेट से आने वाले यातायात को द्रोण कट की ओर न भेजकर चंदरनगर कट से सीजेएम तिराहे की ओर भेजा गया। तहसील और हरिद्वार रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यातायात को शोभा यात्रा के साथ-साथ चलाया गया। शोभायात्रा के जैन धर्मशाला भवन में पहुंचने पर सभी डायवर्ट स्थलों को सामान्य कर दिया गया। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक बहुत श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। सभी जैन मंदिरों में भगवान महावीर की पूजा की गई।   इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम  जैन धर्मशाला स्थित श्री महावीर जैन मंदिर में आयोजित किया गया। भगवान महावीर की पूजा, अभिषेक  एवं शांति धारा  की गई । जैन धर्म में शांति धारा करने का बड़ा महत्व है, यह समस्त प्राणी मात्र के सुख शांति की कामना से की जाती है।उसके पश्चात रथ यात्रा के लिए बोलियां प्रारंभ की गई ।
कुमारी रिया जैन सुपुत्री संदीप जैन बड़ागांव वाले जिनवाणी रथ,श्रीमती ज्योति जैन रेस्ट कैंप जिनवाणी रथ कुबेर, की बोली ली। इसके पश्चात शोभा यात्रा शुरू हुई श्री जी की प्रतिमा को लेकर श्री अशोक जैन बल्ब वाले रथ पर सवार हुए शोभायात्रा में सबसे आगे दिगंबर जैन समाज का ध्वज लेकर समाज के गणमान्य लोग चल रहे थे। उसके पश्चात वर्णी जैन इंटर कॉलेज एवं महावीर जैन कन्या पाठशाला के छात्र-छात्राएं जैन धर्म के स्लोगन लिखे पट लेकर चल रहे थे रथ यात्रा में अनेक बैंड मधुर ध्वनि में भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे रथ यात्रा का अनेक जगह स्वागत किया गया रथयात्रा जैन धर्मशाला से चलकर सहारनपुर चौक से झंडा बाजार अखाड़ा बाजार सब्जी बाजार होते हुए पलटन बाजार घंटाघर से गांधी रोड होते हुए जैन धर्मशाला में आकर समाप्त हुई उसके पश्चात श्री जी का अभिषेक किया गया एवं उन्हें वापस मंदिर जी में विराजमान कराया गया ।इस अवसर पर जैन समाज के कार्य अध्यक्ष विनोद जैन महामंत्री हर्ष जैन जैन धर्मशाला के अध्यक्ष प्रवीण जैन मंत्री संदीप जैन उत्सव समिति के संयोजक आशीष जैन अर्जुन जैन मीडिया संयोजक गोपाल सिंघल, सुखमाल चंद जैन,लोकेश जैन ,राजेश जैन , राहुल जैन, अमित जैन, संजय जैन ओएनजीसी, सतीश जैन अमर उजाला, सुधीर जैन,प्रतीक जैन,अमित जैन,अनिल जैन,अजय जैन, नरेश चंद जैन, वीरांगना बीना जैन ममलेश जैन पूनम जैन पूर्णिमा जैन,अलका जैन सिम्मी जैन मधु सचिन जैन और जैन समाज देहरादून के समस्त अनुयाई शोभायात्रा में भजन और नीरत करते हुए चल रहे थे,यात्रा के पश्चात  सभी के लिए वात्सल्य भोज का प्रबंध किया गया था। शाम को भगवान महावीर को पालना झुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।