सीएम धामी ने पत्नी संग किए हनोल और महासू देवता के दर्शन

विकासनगर। विधानसभा चुनाव 2022 के मतगणना 10 मार्च को होनी है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत कई दलों के नेता मंदिर-मंदिर मठ-मठ में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के दौरे पर रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लखवाड़ और लखस्यार के महासू देवता मंदिर व हनोल मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीणों ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम धामी ने वहां उपस्थित मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह लखस्यार (चकराता) स्थित महासू देवता मंदिर में भगवान महासू के दर्शन किए। इस दौरान महासू देवता की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य एवं खुशहाली की कामना की। सीएम धामी ने जनजातीय रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में लोक वाद्य यंत्रों के साथ हारूल तांदी नृत्य भी किया। स्थानीय लोगों ने भी ढोल बाजों के साथ उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जौनसार के हनोल मंदिर के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।