समाजसेवी बचन  सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं।

देहरादून। * समाजसेवी बचन  सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं। उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘हरेला’ सावन के आने का संदेश है। इस पर्व के पीछे फसल लहलहाने की कामना है, खुशहाली का आशीष है, बुजुर्गों का आर्शीवाद है।

 

उन्होंने कहा कि लोग इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा भी करते हैं। यह किसानों के लिए एक शुभ दिन माना जाता है, क्योंकि यह वह दिन है जब वे अपने खेतों में बुवाई का चक्र शुरू करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *