संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

रूद्रपुर। जिले के किच्छा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप करवाई की मांग की है।
सोनेरा निवासी नरेंद्र कश्यप की पत्नी किरन आयु 26 वर्ष की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसका शव कमरे में लटका मिला। पति नरेंद्र के मुताबिक वह काम की वजह से रात देर से घर आया। उसकी पत्नी किरन कश्यप ने दोनों बच्चे उसके पास लिटा दिए और खुद वह दूसरे कमरे में चली गयी।
काफी देरतक जब वो वापस नही लौटी तो उसने किरन को आवाज लगाई, पर कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर वह अपने दोनों बच्चों को लिटा कर बाहर निकला। कमरे में गया तो देखा किरन चुन्नी से लटकी हुई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, एसएसआई गोविंद मेहता फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। पुलिस की सूचना पर मृतक किरन के पिता बुद्ध विहार मझोला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश निवासी डिगपाल सिंह पुत्र सुमेरी सिंह भी रात ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दामाद व बेटी की ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया।मायके पक्ष का आरोप है कार के साथ ही मकान बनाने के लिए पांच लाख की मांग की थी। उसने जमीन बेच कर पैसे अपने दामाद को पहले कार खरीदने के लिए दिए, फिर मकान के लिए अगस्त में पांच लाख रुपये दिए थे। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।