दून मेडिकल कॉलेज में लाइफ स्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण  हो गया है। चिकित्सालय के ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत लाइफ स्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही आज कैथ लैब का भी शिलान्यास किया गया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैथ लैब का कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि राज्य स्थापना दिवस पर इसकी शुरुआत हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में संस्थागत प्रसव की स्थिति में सुधार हुआ है। 2015-16 में यह 68.6 प्रतिशत थी जो 2019 21 में 83.2 प्रतिशत हो गई है। इसे 100ः करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जल्द फैसिलिटी की कमी दूर की जाएगी। उन्होंने बताया चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में 339 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 2600 स्टाफ नर्सों की भर्ती भी शीघ्र शुरू होगी। धन सिंह रावत ने बताया कैबिनेट ने वरिष्ठता के आधार पर नर्सों की भर्ती का निर्णय लिया था जिसका जल्द शासनादेश जारी होगा। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने कहा कि लाइफ स्टाइल क्लीनिक के शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि कैथ लैब का आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया है। बहुत जल्दी उत्तराखंड के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जाएगी। इससे हार्ट के मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। हार्ट के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में कैथ लैब ना होने की वजह से प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था। करीब 5 करोड़ की लागत से इस कैथ लैब का निर्माण होना है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही अस्पताल में कैथ लैब संचालित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।