देहरादून
आज देश के माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक विचार साझा किए।
इसी क्रम में आज “मन की बात” कार्यक्रम का 133वां एपिसोड रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर–48, बूथ संख्या–117, अपर बद्रीश कॉलोनी, देहरादून में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती कमली भट्ट जी, भाजपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनीता बौड़ाई जी, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनोद खंडूरी जी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सम्मानित मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं जन-समर्पित विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी तकनीक से निर्मित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करना देश की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वहीं पवन ऊर्जा के क्षेत्र में 56 गीगावाट से अधिक क्षमता प्राप्त करना भारत की ऊर्जा शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में भारतीय संगीत के बढ़ते समावेश, वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक प्रभा