जिलाधिकारी देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा 30 दिसम्बर 2025 को जनपद देहरादून में विभिन्न अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

देहरादून।

गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (विनियमन एवं दूरुपयोग निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत जिलाधिकारी देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा 30 दिसम्बर 2025 को जनपद देहरादून में विभिन्न अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
कंबाईंड मेडिकल इंस्टीट्यूट देहरादून, जी०एम०एस० क्लीलिक्स मंगल एण्ड डायग्नोस्टिक अनुगंगल, देहरादून, नन्दा कल्हन हॉस्पिटल, स्वास्तिक इमेजिंग एण्ड अल्ट्रासाउण्ड सैन्टर देहरादून में केन्द्र के पंजीकरण का नवीनीकरण किये जाने हेतु निरीक्षण किया गया। भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एण्ड मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल. का साईट वेरिफिकेशन हेतु निरीक्षण किया गया। श्रीमती भारती जोशी, स्दा आनन्द क्लीनिक एण्ड पैथोलॉजी सैन्टर देहरादून में केद्र की मशीन को सील किये जाने हेतु निरीक्षण किया गया। मित्तल डायग्नोस्टिक क्लीनिक, देहरादून में केन्द्र को स्थानांतरित किये जाने हेतु पुनः निरीक्षण किया गया।
समिति के सदस्यों में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के अतिरिक्त डॉ० निधि रावत, जिला कार्यकम अधिकारी, (पीसी-पीएनडीटी), डॉ० मेघना असवाल, वरिष्ठ गॉयनोकोलोजिस्ट, जिला चिकित्सालय देहरादून, लॉरेन्स, होप स्वंय सेवी संस्था, देहरादून, श्री अवधेश, बालाजी सेवा संस्था, देहरादून तथा ममता बहुगुणा जिला समन्वयक, पीसी-पीएनडीटी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *