कोटद्वार के पदमपुर स्थित सुंदरियाल वेडिंग प्वाइंट में आज सक्षम जिला अधिवेशन कोटद्वार–2025 के अंतर्गत दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण एवं बहुउद्देशीय बौद्धिक शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

 

 

कोटद्वार |

कोटद्वार के पदमपुर स्थित सुंदरियाल वेडिंग प्वाइंट में आज सक्षम जिला अधिवेशन कोटद्वार–2025 के अंतर्गत दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण एवं बहुउद्देशीय बौद्धिक शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की लोकप्रिय विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों को 10 व्हीलचेयर, 10 ब्लाइंड स्टिक तथा 10 बैसाखी सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलकता दिखाई दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं तथा उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार एवं समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजनों से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, जिससे लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर, अध्यक्ष श्री योग मरण सिंह रावत, समाज कल्याण अधिकारी श्री रोहित एवं श्री शोभित, प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत, प्रांत संरक्षक श्री ललित उप्रेती, मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा खांतवाल, श्री हरि सिंह पुंडीर, श्रीमती सिमरन बिष्ट, श्रीमती नीरू बाला खंतवाल, श्रीमती किरण काला, श्रीमती ज्योति सिंह, श्री उमेश सिंह बिष्ट, श्री सेवक राम अहूजा, श्री महानंद ध्यानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *