देहरादून :- आज दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विनोद खंडूरी व भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विनोद खंडूरी मैं कहां है
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।