असलहों के साथ  गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

देहरादून। पछवादून में पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। साथ ही चोरी की दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार विकासनगर के विवेक विहार वार्ड नंबर 6 निवासी दीपक बिजल्वाण ने कोतवाली विकासनगर में मोटरसाइकिल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। वहीं, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर शक्ति नहर के किनारे-किनारे विकासनगर से बाहर जाने वाले हैं। जिसमें मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी बदली हुई है। जिस पर पुलिस की टीम शक्तिनहर के किनारे पुल नंबर दो के पास पहुंची और वाहनों की चेकिंग की। जहां दो आरोपी गुलबहार और सलमान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जिनमें से एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बदली हुई थी। साथ ही आरोपियों के पास से 315 और 32 बोर के दो तमंचे, 315 बोर के 9 जिंदा कारतूस, 32 बोर के 4 कारतूस बरामद किया गया है। कोतवाली विकासनगर प्रभारी निरीक्षक एसएचओ रविंद्र शाह प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 420/411 आईपीसी की वृद्धि की गई है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।