हिमालयन हेरिटेज सोसायटी ने सांसद के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम किए स्थगित

देहरादून।

सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर *”हिमालयन हेरीटेज सोसायटी”* परिवार के सदस्यों द्वारा माला राज्य लक्ष्मी शाह को जन्म दिवस की हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं। और भगवान बद्री विशाल जी से प्रार्थना की उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की ।
और कहा की हम भगवान से आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं , आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के प्रति एवं निष्ठा और समर्पण भावना को देखते हुए विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए आपके द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हैं ।
आपके जन्मदिवस पर, हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। आपकी सेवाएं और समर्पण हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। और आप सदैव सामाजिक कार्यों, से वंचित शोषित पीड़ितों के जनकल्याण के लिए, राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर अग्रणी और निरोगी रहें ।
सोसायटी के सचिव रजनीश कौंसवाल ने कहा कि सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के कारण अपने जन्मदिवस के सभी कार्यक्रम निरस्त करते हुए अपने शुभ चिंतकों एवं सगे संबंधियों का धन्यवाद् एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर सभी से आपदा पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने और आपदा पीड़ितों के लिए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया। कहा कि हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ है ।

उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी, के गंगा- यमुना या अन्य जनपदों में आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें क्षेत्र वासियों के मकान, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बाग- बगीचे, खेत, खलियान, कुछ के परिजनों की क्षति हुई । साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान भी हुआ है ।
माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आपदा पीड़ितों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और राहत कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों क्षेत्रों के बारे में विस्तृत चर्चा की और राहत एवं बचाव कार्यों में केंद्र सरकार से ” *विशेष आर्थिक पैकेज* ” का अनुरोध किया था।
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद खंडूरी जी कहा कि हमारे प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी ने भी आपदा राहत कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए पहले ही आर्थिक मदद की घोषणा की है। राज्य सरकार की तत्परता और संवेदनशीलता से ही राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर हैं, और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ , सेना और पुलिस प्रशासन की टीमें युद्ध स्तर पर कार्यरत हैं
आपदा पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता कार्य जारी हैं, और सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं ।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह आपदा की घटनाएं होने के कारण सांसद महोदया ने अपने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए है ।
सोसायटी परिवार के सदस्यों द्वारा भी उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत में बचाव कार्यों में लगातार सहयोग किया जा रहा है ।
और सोसायटी परिवार ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते है कि जल्दी ही मौसम ठीक हो और उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रो में हालात सामान्य हो ।
प्रदेश में सभी स्वस्थ रहें, सकुशल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *