पहाड़ों में गोबर में दबा मिला नवजात का शव । विधवा महिला का नाम आया सामने

 

चमोली:चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढेर में दबाकर जान से मार दिया।गांव के लोगो को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी।ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हैं।वहीं महिला के ऊपर मुक़दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही हैं।

नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगो के बारें में पूछताछ की जा रही हैं।लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर रही हैं।ऐसे में अभी DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के ऊपर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप हैं।महिला के पति विक्रम सिंह की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।मौजूदा समय में संगीता देवी के तीन बच्चे भी हैं।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर BNS की धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना)और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *