मंहगाई को लेकर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सरकार को सुनाई खरीखोटी

देहरादून। पहली बार सदन पहुंचीं कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने पहले दिन से ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा है। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई को अनोखे रूप में विरोध किया। राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही खत्म हुआ वह अपना दुपट्टा फैलाए सदन के बाहर निकली और जिस पर महंगाई को लेकर भाजपा विरोधी नारे लिखे थे। अनुपमा रावत सदन से बाहर निकलकर पूरी तरह से फॉर्म में नजर आईं और भाजपा सरकार को महंगाई पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। अनुपमा रावत का यह विरोध का अंदाज कहीं ना कहीं हरीश रावत की याद दिलाता है और जिस तरह से वह बेबाक होकर सरकार को घेरने का काम कर रही हैं। इससे पता लगता है कि हरीश रावत की विरासत को कहीं ना कहीं अनुपमा रावत बेहद आगे लेकर जाएंगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि राज्यपाल के अभिभाषण में महंगाई को रोकने के लिए सरकार को सख्त दिशा निर्देश दिए जाएंगे, लेकिन अभिभाषण में ऐसा कुछ नहीं था।
अनुपमा रावत ने कहा कि उनको लग रहा था कि वो उनको इस दुपट्टे को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन उनको ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महंगाई से महिलाओं के हाल बुरे हैं। गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार के पार हो गई है। महिलाओं को दोबारा लकड़ियों के चूल्हे का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ रही इस महंगाई से आम जनता परेशान है। हालांकि, उत्तराखंड में चल रहा विधानसभा सत्र अभी केवल लेखा अनुदान के लिए बुलाया गया है लेकिन यह विधानसभा सत्र उत्तराखंड के राजनीति में आए राजनीति उन नए राजनीतिक चेहरों के लिए भी अहम है, जो पहली दफा जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।