गाजणा क्षेत्र में फिर बाघ का आतंक —-नौटियाल

देहरादून
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना उतरकाशी एवं हिन्दू पर्सनल बोर्ड उतरकाशी के जिला अध्यक्ष नितिन नौटियाल ने कहा कि गाजणा क्षेत्र में फिर बाघ की दस्तक से ग्रामीण इलाकों में दहशत रात्रि में कुशला प्रसाद नौटियाल की छानी में तीनों मवेशियों को बनाया निवाला, बाघ की दहशत से ग्रामीण रात्रि को भी अपने मवेशियों की चौकीदारी करने पर मजबूर हैं, नौटियाल ने आज तीन गांवों के भ्रमण से लौटते हुए कहा कि बार बार वन विभाग द्वारा पिंजरे की भी व्यवस्था हो जाती है परन्तु फिर भी बाघ पकड़ में नहीं आता है,और अब तक जिनके पशुओं को बाघ ने निवाला बनाया है उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं मिल पाया है।
इसलिए वन विभाग व प्रशासन से निवेदन है कि उचित मुआवजा ग्रामीणों को दिया जाय व तत्काल गुलदार की पकड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये,यह मामला ग्रामीणों ने उनके संज्ञान में डाला तो नौटियाल ने तुरंत वन विभाग के आला अधिकारियों से उक्त घटना के विषय में क्या मदद आवश्यक है, इसके लिए संज्ञान में लेते हुए मुझे अवगत कराने के लिए अवश्य कुछ आवश्यक योजना तैयार करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *