रेडियो पर लाइव प्रस्तुति द्वारा दृष्टि दिव्यांग रेडियो जॉकी छात्रों ने देश के प्रति किया सम्मान व्यक्त

 

देहरादून। 91.2 एन.आई.वी.एच हैलो दून, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के दृष्टि दिव्यांग रेडियो जॉकी छात्रों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडियो पर लाइव प्रस्तुति द्वारा दिल की गहराइयों से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। इस विशेष लाइव प्रसारण में संस्थान के दृष्टि दिव्यांग रेडियो जॉकी टीम ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रोताओं को देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से जोड़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को जागरूक करना और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना था। कार्यक्रम में जीवंत प्रस्तुति देने वाले रेडियो जॉकी टीम में शामिल रहे आर.जे समर, लक्ष्मी, आशा,अनीता, जेनिफर,आर.वी, दिव्यता, रितु, अमित और गौरव ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *