टीचर के घर चोरी करने वाली छात्रा प्रेमी सहित गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने टयूशन टीचर के घर लाखों की चोरी करने वाली छात्रा को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गुरूवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि विरेन्द्र कुमार निवासी चकशाह नगर, थाना नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह शामिल होने के लिये रूडकी गये थे। 4-5 दिन बाद जब वह अपने घर वापस आये तो उन्होने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा चोर द्वारा उनके घर की अलमारी मे रखी ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया। जिससे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। गत रात्रि पुलिस नेे चकशाह नगर ग्राउण्ड से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर चकशाह नगर ग्राउण्ड के पास झाडियों के नीचे से घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनिया पुत्री मनोज पंडित निवासी चकशाह नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, अमरपाल पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त बताये।
पूछताछ में सोनिया द्वारा बताया गया कि वो 12 वीं की छात्रा है तथा विरेन्द्र के घर ट्यूशन पढने जाती है, जहां उनकी पत्नी उसे ट्यूशन पढाती है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी द्वारा उसे बताया कि उनकी रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह 04-05 दिन के लिये घर से बाहर जा रहे हैं। इसकी जानकारी अपने मित्र अमरपाल को देते हुए अपनी ट्यूश्न टीचर के घर में चोरी की योजना बनाई। चोरी की घटना को अजांम देने के बाद दोनो ने घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी को चकशाह नगर ग्राउण्ड के पास झाडियों में छिपा दिया था तथा चोरी की गयी नगदी को लेकर दोनो रात्रि में ही हरिद्वार चले गये तथा रात्रि में हरिद्वार में रूककर सुबह चुपचाप अपने घरों को वापस आ गये। चोरी की गयी नगदी में से बचे हुए 10000 रूपये सोनिया द्वारा अपने खाते में जमा करा दिये गये थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।