होली के लिए पुलिस ने कसी कमर

हल्द्वानी। होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी सिटी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने, नशे में वाहन न चलाने व हुड़दंग नही करने की अपील की गई। चेतावनी दी गई कि होली के दौरान अगर हुडदंग मचाई तो हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। काठगोदाम से ऊपर बाइक सवार पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, केवल स्थानीय नागरिकों को छूट दी जाएगी। होली पर अराजकता फैलाई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *