सीएम ने शुरू की विधानसभा सीटवार समीक्षा शुरू

देहरादून। मुख्य सेवक, जनता के द्वार के साथ अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी विधानसभा सीटों की समीक्षा का काम भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आज आयोजित इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल मंडल की 12 विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रहे हैं। जिसमें विधायकों के साथ अधिकारी भी मौजूद है।
यूं तो अब तक तमाम पूर्व मुख्यमंत्री भी अपनेकृअपने समय में विकास कार्यों की समीक्षा करते आए हैं। खुद पुष्कर सिंह धामी भी कभी किसी विधानसभा क्षेत्र की तो कभी किसी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे हैं, लेकिन यह पहला मर्तबा है जब कोई मुख्यमंत्री सभी 70 विधानसभा सीटों की विकास योजनाओं के साथ उन विधानसभा सीटों की समस्याओं की भी समीक्षा कर रहे हो। इस क्रम में आज सीएम आवास पर होने वाली समीक्षा बैठक में गढ़वाल मंडल की 12 विधानसभा सीटों की समीक्षा की जा रही है। जिसमें पौड़ी और हरिद्वार तथा टिहरी की विधानसभा सीटें शामिल है।
हालांकि इस समीक्षा बैठक में क्या क्या हुआ इसकी कोई आधिकारिक जानकारी किसी विधायक या अधिकारी द्वारा नहीं दी गई, लेकिन सीएम की इस पहल का स्वागत विधायकों ने जरूर किया है। बैठक में पहुंचे विधायकों का कहना है कि इस समीक्षा बैठक के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र की उन समस्याओं को भी बताने का मौका मिलेगा जिनका समाधान जरूरी है। किस विधानसभा क्षेत्र में कौनकृकौन सी विकास योजनाएं चल रही है तथा उनकी क्या प्रगति रिपोर्ट है उन क्षेत्रों में कौन सी योजना कब पूरी होगी? तथा कौन सी योजना किस कारण से अटकी हुई है इसकी जानकारी तो होगी ही साथ ही साथ इन विधायकों से उनके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है और उसका समाधान कैसे हो सकता है इस पर भी चर्चा हो सकेगी।
मुख्यमंत्री की इस विधानसभा सीट वार की जाने वाली समीक्षा की पृष्ठभूमि में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ही देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक के जरिए यह खाका तैयार किया जाएगा कि राज्य सरकार के किन कामों को भाजपा की उपलब्धियों की सूची में शामिल किया जा सकता है। साथ ही जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति कमजोर है उसे चुनाव से पूर्व कैसे मजबूती प्रदान की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।