स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के पदाधिकारी। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को किया जाए दुरुस्त: शर्मा

देहरादून। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सचिव से मिले महानगर कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

स्वास्थ्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ऐसे में प्रदेश के सभी अस्पतालों के सभी वार्डों में मरीजों के लिए रूम हीटर की समुचित व्यवस्था किया जाना जरूरी है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में दरवाजे और खिड़कियों और उनके शीशों को भी सही किये जाने के निर्देश दिए जाए। इसके अलावा दून अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की भारी कमी महसूस की जा रही है इसके चलते पंजीकरण काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों को लाइन में खड़ा होकर कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। दून अस्पताल में मरीजों के लिए बनने वाली लिफ्ट और नई ओपीडी भवन और पुराने पवन को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य पूरा कर जल्द इसे शुरू करने के निर्देश किए जाएं ताकि मरीजों और डॉक्टरों समेत विभिन्न कर्मचारियों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच के लिए आयुष्मान कार्ड और अन्य अनुमन्य मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा का जिस निजी कंपनी को पीपीपी मोड पर जिम्मा दिया गया है उसकी जांचों में भी भारी अंतर आ रहा है। जिससे मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिए मरीजों के हित में संबंधित कंपनी को निर्देशित कर इस व्यवस्था को तत्काल सही कराए जाए। लालचन्द शर्मा ने यह भी अवगत कराया कि चिकित्सालयों में मनोरोगियों को दवाए नहीं मिल पा रही हैं जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, विजय मोंटी रतूड़ी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।