पुलिस ने दस लाख की स्मैक के साथ एक दबोचा

हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार  किया है। आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब दस लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसओजी संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मो मिक्की वारसी को सतवाल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी तलाशी में उसके पास से 103 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो राजमिस्त्री का काम करता है। अधिक पैसों के लालच में उसने स्मैक तस्करी का काम शुरू किया। वह बहेड़ी बरेली के तस्करों से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर स्वयं के इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पुड़िया बनाकर ग्राम के हिसाब से स्मैक बेचता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाकर हल्द्वानी में बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है। जिससे वह स्मैक की सप्लाई कर रहा था। आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो बार जेल जा चुका है। एसएसपी ने बताया पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य नामों का खुलासा किया है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।