पांच फरवरी को तय होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि।

 

 ऋषिकेश : 18 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी शनिवार 5 फरवरी को नरेंद्र नगर राजमहल में तय होगी। इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा का दिन निश्चित हो जायेगा।
उत्तराखंड चारधाम/श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना गाईड लाईन तथा ओमीक्रोन के प्रकोप को देखते कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु प्रात: 10 बजे से पूजा शुरू हो जायेगी।
इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सहित बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी,श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भट्ट, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति के सभी सदस्यगण मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पं कृष्ण प्रसाद उनियाल सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर में पूजा के पश्चात पंचायत प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राजमहल को सौंपेंगे। तथा निर्धारित तिथि पर राजमहल में पिरोये गये तिलों के तेल को पंचायत के प्रतिनिधि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाते है। तिलों के इस तेल से भगवान श्री बदरीविशाल का अभिषेक किया जाता है।
इसी तरह श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च मंगलवार को पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी।
परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 3 मई को खुलेंगे। श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की औपचारिक घोषणा धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुना जयंती एवं हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।