जलाभिषेक के दून के मंदिरों मंे उमड़ी भीड़

देहरादून। राजधानी देहरादून के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के बाद जलाभिषेक के लिए भोलेनाथ के भक्त सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे थे। टपकेश्वर महादेव पर हजारों की संख्या ने शिव भक्तों ने जलाभिषेेक कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा अन्य मंदिरों मंे भी खासी तादाद में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहंुचे। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के साथ ही अगले दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि है। इसकी मंदिरों मंे तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। पूरी द्रोण नगरी शिव की उपासना में लीन दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *