मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर स्वर्गीय मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूडी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

देहरादून,

 

आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर स्वर्गीय मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूडी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसमर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा। भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने साथ ही यह भी कहा “समाज ने एक अनुशासित नेता को खो दिया, उत्तराखंड के शेर को श्रद्धांजलि”।

 

कैलाश विजयवर्गीय ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *