पंतनगर में हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से सखी उत्सव का भव्य आयोजन, 1300 से अधिक सखी दीदियों की सहभागिता

 

 

पंतनगर। हिंदुस्तान जिंक के पंतनगर प्लांट द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित “सखी उत्सव” कार्यक्रम में 1300 से अधिक सखी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यह कार्यक्रम हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से मंजरी फाउंडेशन द्वारा संचालित सामुदायिक विकास की “सखी परियोजना” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में सखी परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए मेटल प्लांट की हेड सीएसआर श्रीमती नम्रा जी ने बताया कि यह परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परियोजना से जुड़ी महिलाएं विभिन्न आजीविका संबंधी कार्यों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और अपने परिवार एवं समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

 

मुख्य अतिथि के रूप में पंतनगर प्लांट की निदेशक श्रीमती अनामिका झा, उप निदेशक श्री नीरज कुमार एवं एचआर प्रतिनिधि रितिका जी उपस्थित रहे। निदेशक अनामिका झा ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “जब तक हम स्वयं आगे बढ़ने का संकल्प नहीं लेते, तब तक कोई हमें आगे नहीं बढ़ा सकता। हम पूरी तरह से आपके साथ हैं और आपके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सखी उत्सव दुनिया तक पहुंचे, यही हमारी कामना है।”

 

कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर की डी.पी.ओ. श्रीमती व्योमा जैन ने महिलाओं के अधिकारों तथा पॉक्सो एक्ट के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और आग्रह किया कि यह जागरूकता प्रत्येक घर तक पहुंचाई जाए।

 

सखी उमंग सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती रिहाना जी ने फेडरेशन द्वारा दिए जा रहे ऋण, ब्याज दरों एवं विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। वहीं मंजरी पंतनगर की टीम लीडर श्रीमती खैरुल जी ने अपने संबोधन में बताया कि परियोजना के माध्यम से बैंक द्वारा अब तक 5 करोड़ 11 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, जिसमें उच्च शिक्षा हेतु ऋण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है तथा लिंग भेदभाव में कमी आई है। “महिलाओं का सम्मान ही महिलाओं का सबसे बड़ा सम्मान है,” उन्होंने कहा।

 

सखी उत्सव के दौरान दीदियों ने अपने जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक बदलावों को साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी कजरी गीत, पंजाबी गीत, बंगाली नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही रस्सा-कस्सी, मटका दौड़, चम्मच दौड़ और तीन टांग दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

 

यह आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास, एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा तथा समुदाय विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।